अगर पसंद आए तो कृपया इस ब्लॉग का लोगो अपने ब्लॉग पे लगाएं

रविवार, 20 अप्रैल 2014

घरेलू उपचार ( नुस्खे ) - भाग - ८

==============================================================================
घरेलू उपचार ( नुस्खे ) - भाग - ८  की पोस्ट पे आप सबका स्वागत है , पिछली वाली पोस्ट पे हमने बात की थी , त्वचा पे अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू नुस्खे की , आप यहाँ पे क्लिक करके वो पोस्ट देख सकते हैं , आज का रोग भी इससे काफी सम्बन्ध रखता है , तो बता भी देतें हैं कि आखिर ऐसे किस रोग की बात कर रहे हैं - हम बात कर रहे हैं इन्द्र्लुप्त या गंज रोग की व इसकी चिकित्सा व् नुस्खे की !
==============================================================================




प्रश्न - क्या है ये इन्द्र्लुप्त या गंज रोग ?
त्तर - रोमों की जड़ में रहने वाला खून , पित्त के साथ कुपित होकर , रोमों को गिरा देता है। इसके बाद खून के साथ कफ रोम कूपों को रोक डेटा है। इससे फिर बाद में बाल पैदा नहीं होते। इस रोग को ' इन्द्र्लुप्त ' ' खलित्य ' या ' रूज्या ' कहते हैं। बोलचाल की भाषा में - ' गंज ' ' टाँक ' या ' टकला ' कहते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रोग में विशेष - यह रोग स्त्रियों को नहीं होता क्योंकि उनका खून रजोधर्म होने से प्रतिमाह शुद्ध होता रहता है। इसी वजह से उनके रोमकूपों या बालों के छेद नहीं रुकते और स्त्रियों को गंज रोग नहीं होता।
यूनानी ग्रन्थ ' तिब्बे अकबरी ' में लिखा है - गंज रोग में सिर के बाल उड़ जाते हैं और कनपटियों पर रह जाते हैं। यदि यह हालत बुढ़ापे में हो तो इसका कोई इलाज ही नहीं है , यदि यह रोग जवानी की अवस्था में होता है तो दवा करने से आराम हो सकता है। यदि सिर पर ज्यादा बोझा उठाने से बाल उड़ते हों तो बोझा उठाना बंद करना जरूरी है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
समाधान -- वैसे इस रोग से निपटने हेतु कई घरेलू उपचार ( नुस्खे ) हैं , लेकिन उनमें से सरल ५ नुस्खे हम आपके लिए लाएं हैं तो आइये नज़र डालते हैं इन ५ प्रमुख नुस्खों पर।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
                                                                - उपचार नुस्खे -
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जरूरी बात -- चिकित्सा क्या है , कोई भी कार्य करने पर आप भगवान् को न भूलें , क्योंकि दवा से बड़ी प्रार्थना ( दुवा ) है !


. कटेरी का रस शहद में मिलाकर गंज पर लगाने से गंज रोग नष्ट हो जाता हैं।

. कड़वे परवलों के पत्तों का स्वरस निकालकर गंज पर मलने से ३ दिन में बहुत ही पुरानी गंज में भी लाभ हो जाता हैं।

. श्योनाक और देवदारू के लेप से गंज रोग नष्ट हो जाता हैं।

. गंधक पानी में पीसकर और शहद मिलाकर लगाने से गंज रोग चला जाता हैं।

. कुटकी को कड़वे परवल के पत्तों के रस के साथ पीसकर ३ दिन तक लगाने से पुराना गंज रोग भी ठीक हो जाता हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रिय मित्रों व पाठकों तमाम नुस्खों में प्रमुख ये पांच नुस्खे सरल होने की वजह से लेकर आया , हमारी प्रार्थमिक्ता ये है कि , जितना सरल से सरल हो पाये वो नुस्खे हम दें , जिससे सभी सहमत व संतुष्ट हों

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रिय पाठकों व मित्रों अगर आप किसी रोग उपचार हेतु नुस्खा व सरल घरेलू उपचार जानकारी पाना चाहते है , तो निसंकोच आप कमेन्ट के ज़रिए पूंछ सकते हैं , या समस्या छुपाने योग्य है तो आप हमारे समस्या फॉर्म की मदद ले सकते हैं , हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम आपके काम आ सके , तब तक के लिए ⓘ.ⓐ.ⓢ.ⓘ.ⓗ की तरफ से आशीष भाई का आप सभी पाठकों को धन्यवाद ।
==============================================================================
मित्रों ये जानकारी आपको कैसी लगी , कृपया टिप्पणी ज़रूर करें !
==============================================================================

23 टिप्‍पणियां:

  1. उत्तर
    1. राजीव भाई धन्यवाद व स्वागत हैं !
      ॥ जय श्री हरि: ॥

      हटाएं
  2. बहुतों का भला कर दिया आपने इस नुस्खे के साथ ....

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. दिगंबर भाई धन्यवाद व सदः ही स्वागत है !
      || जय श्री हरिः ||

      हटाएं
  3. बहुत सुंदर जानकारी....धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  4. म एडम्स KEVIN, Aiico बीमा plc को एक प्रतिनिधि, हामी भरोसा र एक ऋण बाहिर दिन मा व्यक्तिगत मतभेद आदर। हामी ऋण चासो दर को 2% प्रदान गर्नेछ। तपाईं यस व्यवसाय मा चासो हो भने अब आफ्नो ऋण कागजातहरू ठीक जारी हस्तांतरण ई-मेल (adams.credi@gmail.com) गरेर हामीलाई सम्पर्क। Plc.you पनि इमेल गरेर हामीलाई सम्पर्क गर्न सक्नुहुन्छ तपाईं aiico बीमा गर्न धेरै स्वागत छ भने व्यापार वा स्कूल स्थापित गर्न एक ऋण आवश्यकता हो (aiicco_insuranceplc@yahoo.com) हामी सन्तुलन स्थानान्तरण अनुरोध गर्न सक्छौं पहिलो हप्ता।

    व्यक्तिगत व्यवसायका लागि ऋण चाहिन्छ? तपाईं आफ्नो इमेल संपर्क भने उपरोक्त तुरुन्तै आफ्नो ऋण स्थानान्तरण प्रक्रिया गर्न
    ठीक।

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...