अगर पसंद आए तो कृपया इस ब्लॉग का लोगो अपने ब्लॉग पे लगाएं

रविवार, 22 दिसंबर 2013

कंप्यूटर है ! - तो ये मालूम ही होगा - भाग - १

============================================================================================================================================================

कंप्यूटर है ! - तो ये मालूम ही होगा - भाग - १


प्रिय मित्रों व पाठकों , पहले तो आपको  ये बतादूं कि इस पोस्ट का नाम ये इस लिये पड़ा क्योंकि ये जो भी जानकारियाँ हैं , ये कहीं न कहीं कंप्यूटर से सम्बंध रखती है , और महत्वपूर्ण होने के कारण मैं अपने पाठकों व मित्रों से दूर न रख पाया , तो समय का ध्यान रखते हुए ध्यान देते हैं इन महत्वपूर्ण जानकारियों पर --:





============================================================================================================================================================

१ . आपके पास अगर कंप्यूटर है तो एक बात बहुत ज़रूरी ध्यान देने वाली है कि , कंप्यूटर को हमेशा धूल गर्दा ( डस्ट ) से बचा के रखा जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है , कहने का तात्पर्य ये है कि कंप्यूटर कि सेहत औरों के मुकाबले और दुरुस्त रहती हैं , ध्यान देने योग्य ये बात है कि डस्ट से सबसे ज्यादा असर कंप्यूटर के हार्ड डिस्क पे पड़ता है |

========================================================================

२ - कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं ? , कंप्यूटर को हिंदी में " संगणक " के नाम से जाना जाता हैं तथा " अभिकलित्र " भी कहते हैं |

========================================================================

३ . क्या आपको मालूम हैं ? , विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश " संयुक्त राज्य अमेरिका " है , इसके बाद क्रमशः जापान , जर्मनी , ब्रिटेन और फ्रांस का स्थान आता है , ये तो रही टॉप ५ की बात , अब बात करते हैं अपने देश की , " भारत " इसी सूची मे १९वें स्थान पर आता है |

========================================================================

४ - " गेटवे " किसे कहते हैं ? , जब किसी भी डिवाइस के जरिये नेटवर्क का इन्टरनेट धारक किसी अन्य नेटवर्क के साथ जुड़ता है , तो उसे गेटवे कहा जाता है |

========================================================================

५ . क्या आपको मालूम हैं ? , इन्टरनेट पे सर्वप्रथम ( भारतीय ) उपलब्ध होने वाली भारतीय पत्रिका " इंडिया टुडे " है |

========================================================================

६ - " CAPTCHA " संक्षिप्ताक्षर पूर्ण रूप से बताइए ? , completely Automated Public Turing Test to Tell Computers and Humans Apart .

========================================================================

७ . क्या आपको मालूम है ? , विश्व का पहला सुपर कंप्यूटर १९७९ मे बनकर तैयार हुआ था , जिसका नाम " क्रे . के . १ - एस " था , इसे अमेरिका की " क्रे " रिसर्च कंपनी ने बनाया था |

========================================================================

८ - " Google " " गू " क्या है ? , " गूगल " वैसे आज के युग में शायद इस नाम से लगभग इन्टरनेट यूजर्स वाकिफ़ होंगे , इसे एक तरीके का इन्टरनेट का वरदान कहेंगे , इसमें कोई शक नहीं कि यह सर्वाधिक लोकप्रिय सर्च इंजन हैं , यह सर्च किये जाने वाले शब्दों { text } को स्वीकार कर उन्हें अपने इंडेक्स डाटाबेस में सर्च करता है , तथा परिणाम के रूप में " URLs " की एक सूची रिटर्न करता है |

========================================================================

९ . क्या आपको मालूम है ? , भारत मे सर्वप्रथम नेशनल " एयरोनौटिक्स लेबोरेटरीज " ( बंगलुरु ) ने " फ्लोसावर " नामक सुपर कंप्यूटर का निर्माण करने में सफलता पायी थी |

========================================================================

१० - अगर आप चाहते है कि , कंप्यूटर या लैपटॉप आपका साथ सालो साल देता रहे , तो आवश्यकता इस बात कि है , किसी अन्य पर्सन को फ़ालतू में अपना लैपटॉप व pc यूज़ करने न दे , बच्चों की पहुँच से सदा दूर रखें , सिस्टम में एक अच्छा सा टोटल सिक्यूरिटी एंटीवायरस डालकर रखें , अपडेट ज़रूर करें , चार्जिंग का विशेष ध्यान रखें

========================================================================

अगले भाग में जाने कुछ नवीन जानकारियाँ , तब तक के लिए ⓘ.ⓐ.ⓢ.ⓘ.ⓗ की तरफ से आशीष भाई का आप सभी पाठकों को धन्यवाद ।

============================================================================================================================================================

मित्रों ये जानकारी आपको हिन्दी में कैसी लगी , अपनी टिप्पणी जरूर दें !

============================================================================================================================================================

13 टिप्‍पणियां:

  1. रोचक जानकारी....
    कभी पधारिए हमारे ब्लॉग पर भी.....
    नयी रचना
    "फ़लक की एक्सरे प्लेट"
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  2. इस्तेमाल तो करते हैं ,पर इतनी जानकारी नही थी, शुक्रिया !

    जवाब देंहटाएं
  3. रख रखाव की छोटी किन्तु जरूरी बातें ... बहुत लाजवाब आशीष जी ...

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...