अगर पसंद आए तो कृपया इस ब्लॉग का लोगो अपने ब्लॉग पे लगाएं

शुक्रवार, 30 मई 2014

कंप्यूटर है ! - तो ये मालूम ही होगा - भाग - ३

==============================================================================

==============================================================================
प्रिय पाठकों व मित्रों , नमस्कार ! , आप सबका स्वागत है , इससे पहले भी मैंने इसी तरह की २ पोस्टें प्रकाशित की थी , जिसे आप सबने काफी हद तक सराहा इसके लिए आप सबको धन्यवाद ! इससे सम्बंधित भाग - २ की पोस्ट तो आपने पढ़ी ही होगी अगर नहीं तो यहाँ पे क्लिक करें - ये जानकारियाँ कहीं न कहीं कंप्यूटर से सम्बन्ध रखती हैं , और महत्वपूर्ण होने के कारण मैं अपने पाठकों से दूर न रख पाया - तो समय का विशेष ध्यान रखते हुए चलते हैं इन महत्वपूर्ण जानकारियों की तरफ़ -
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

. आपका अपना कंप्यूटर हो या लेपटॉप , उसकी मेमोरी ( Hard disk ) का ध्यान रखना आपका फर्ज बनता है , इसके लिए उपयोगी बात यह है कि , मेमोरी ( Hard disk ) को कभी भी पूरा न भरें , २-४ जी बी हमेशा खाली रहनें दें , कंप्यूटर की मुख्य c ड्राइव में अपने कंप्यूटर से सम्बंधित डेटा को ही जगह दें , अन्य जरूरी डेटा को c ड्राइव से दूर रखके किसी भी अन्य ड्राइव में सेव करके रखें , परिणाम - कंप्यूटर जल्दी लोड होगा , व् आपका काम ठीक प्रकार से होगा !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना किसने की ? , सर बिल गेट्स ने सर पॉल एलेन के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की , सॉफ्टवेयर में सर बिल गेट्स की जिज्ञासा इतनी ज्यादा थी कि इन्होने केवल १३ वर्ष की उम्र में ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. क्या आपको मालूम है ? , टिम बर्नर्स ली www यानी की ( world wide web ) के अविष्कारक तथा प्रवर्तक हैं !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. " ओ सी आर " क्या है ? , " ओ सी आर " यानी की ( OCR - Optical Characters Recognition ) : यह टाइप या हाथ से लिखे हुए डेटा को भी पढ़ सकता है , यह स्कैनर तथा विशेष सॉफ्टवेयर का संयोजन है जो प्रिंटेड डेटा या हस्तलिखित डेटा को ASCII में रूपांतरित कर देता है , इसका उपयोग कागजी रिकॉर्ड को electric filing तथा स्कैन चालान को स्प्रेडशीट में परिवर्तित करने में होता है !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. क्या आपको मालूम है ? , कमोडोर VIC / 20 प्रथम घरेलू कंप्यूटर था !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. " GPRS " संक्षिप्ताक्षर के बारे में पूर्ण रूप से बताइए ? , " General Packet Radio Service "
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. क्या आपको मालूम है ? , पुणे के सी - डैक ( C - DAC ) के वैज्ञानिक ने २८ मार्च १९९८ को प्रति सेकण्ड एक खरब गणना करने की क्षमता से युक्त परम - १०००० का निर्माण किया , इसके विकास का मुख्य श्रेय DAC के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय पी. भास्कर को जाता है !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. " वाईमैक्स " क्या है ? , एक तकनीक जिसके माध्यम से एक कंप्यूटर , दूसरे कंप्यूटर से बिना तारों की सहायता से संपर्क स्थापित करते हैं , वाईमैक्स इन्टरनेट एवम सेल्युलर दोनों नेटवर्कों पर काम करता है !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
. क्या आपको मालूम है ? , सर स्टीव जॉब्स जिन्होंने केवल २१ वर्ष की आयु में , सन १९७६ में वॉजनिक के साथ मिलकर एप्पल कंपनी बनायी , तकनीक के इस महारथी की मृत्यु ५ अक्टूबर २०११ को कैंसर के कारण हुई !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
१० . अगर आप चाहते हैं कि आपका कंप्यूटर व लेपटॉप आपका सालोसाल साथ देता रहे , तो ध्यान रहे कि - अनावश्यक ईमेलों से दूर रहें , काम के सोफ्ट्वेयरस को ही अपने कंप्यूटर में स्थान दें , गर्मी से बचाए रखें , साफ़ व सफाई का विशेष ध्यान रखें , किसी अन्य पर्सन को अपने pc को यूज़ करने न दें क्योकि सेटिंग बदल सकती है , छोटे बच्चों की पहुँच से सदा दूर रखें , विशेष बात - सिस्टम में एक अच्छा सा टोटल सिक्यूरिटी एंटीवायरस डालकर रखें , इसके साथ-साथ अपडेट ज़रूर करें , तथा चार्जिंग का विशेष ध्यान रखें !
==============================================================================
प्रिय पाठकों व मित्रों ये जानकारी आपको हिंदी में कैसी लगी , कृपया टिप्पणी ज़रूर करें ! धन्यवाद !
============================================================================== 

22 टिप्‍पणियां:

  1. अत्यंत उपयोगी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
  2. सहज भाषा में आप उपयोगी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं आशीष जी ...शुक्रिया ...

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन अद्यतन जानकारी।

    जवाब देंहटाएं
  4. म एडम्स KEVIN, Aiico बीमा plc को एक प्रतिनिधि, हामी भरोसा र एक ऋण बाहिर दिन मा व्यक्तिगत मतभेद आदर। हामी ऋण चासो दर को 2% प्रदान गर्नेछ। तपाईं यस व्यवसाय मा चासो हो भने अब आफ्नो ऋण कागजातहरू ठीक जारी हस्तांतरण ई-मेल (adams.credi@gmail.com) गरेर हामीलाई सम्पर्क। Plc.you पनि इमेल गरेर हामीलाई सम्पर्क गर्न सक्नुहुन्छ तपाईं aiico बीमा गर्न धेरै स्वागत छ भने व्यापार वा स्कूल स्थापित गर्न एक ऋण आवश्यकता हो (aiicco_insuranceplc@yahoo.com) हामी सन्तुलन स्थानान्तरण अनुरोध गर्न सक्छौं पहिलो हप्ता।

    व्यक्तिगत व्यवसायका लागि ऋण चाहिन्छ? तपाईं आफ्नो इमेल संपर्क भने उपरोक्त तुरुन्तै आफ्नो ऋण स्थानान्तरण प्रक्रिया गर्न
    ठीक।

    जवाब देंहटाएं

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...